टीवी मसाला

Exclusive: 'तेनाली रामा' एक्टर कृष्ण भारद्वाज का उठा शादी से भरोसा, जिंदगीभर 'सिंगल' रहने की खाई कसम

Tenali Rama fame Krishna on wedding: टीवी के मशहूर एक्टर कृष्ण भारद्वाज ने 'तेनाली रामा' के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन किया है लेकिन हाल ही में कृष्ण भारद्वाज ने शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि वह सिंगल खुश हैं और ऐसे ही रहने वाले हैं।

Image

कृष्ण भारद्वाज का शादी से उठा भरोसा

Tenali Rama fame Krishna on wedding: टीवी के चर्चित शो 'तेनाली रामा' से सबके दिलों में बसने वाले एक्टर कृष्ण भारद्वाज की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। कृष्ण भारद्वाज ने अपने करियर में कई हिट टीवी शो किए हैं, जिसमें 'ध्रुव तारा' से लेकर 'बहू हमारी रजनीकांत' तक शामिल है लेकिन इन सबसे अलग 'तेनाली रामा' एक्टर कृष्ण भारद्वाज ने शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, कृष्ण भारद्वाज (Krishna Bhardwaj) का कहना है कि वह जिंदगी भर सिंगल रहना चाहते हैं। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत संग बातचीत के दौरान ये साफ कह दिया है कि मैं शादी लायक मैटेरियल नहीं हूं। यहां तक कि अब कृष्ण भारद्वाज के परिवार ने भी उनपर शादी के लिए दबाव बनाना बंद कर दिया है। (यह भी पढ़ें: 'बेइतेंहा' एक्टर Harshad Arora 37 साल की उम्र में बने दूल्हे राजा, शादी से सामने आई पहली तस्वीर)

'तेनाली रामा' एक्टर कृष्ण भारद्वाज (Krishna Bhardwaj) से इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या शादी को लेकर परिवार की ओर से उनपर कोई दबाव है? इसपर कृष्ण भारद्वाज ने कहा, "नहीं अब उन्होंने प्रेशर देना बंद कर दिया है। देखिए ये बड़ा ही सामाजिक मुद्दा है, जितने तलाक हो रहे हैं, जितनी परेशानियां हो रही हैं, जो पता चलता रहता है। मैं बिना किसी के अपनी जिंदगी में खुश हूं। पहले जो दबाव होता था कि शादी कर लो, अब वो दबाव भी नहीं है। परिवार कहता है कि तुम खुश हो, मैं कहता हूं हां तो बोलते हैं कि ठीक है तो तुम ऐसे ही रहो। मां को नहीं चाहिए बहू। मां को बेटा खुश रहे, वही चाहिए। बहू आएगी तो मां भी दुखी हो जाएगी, बेटा भी दुखी हो जाएगा। वो दुख हमें नहीं चाहिए।"

कृष्ण भारद्वाज (Krishna Bhardwaj) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'सिंगल' रहने की बात पर आगे कहा, "मैं सिंगल रहने वाला हूं। शादी वादी मेरे बस का नहीं है। मैं मैरिज मैटेरियल बिल्कुल भी नहीं हूं। घर से दबाव कुछ नहीं है, लेकिन मेरे दिमाग में साफ है कि मुझे शादी नहीं करनी। नहीं मुझे कभी नहीं करनी है। मैं गुरु मार्गी हूं अब।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article