Optical Illusion : सोशल मीडिया पर कई फोटो ऐसी देखी होंगी जिनमें आपको चंद सेकंडों में कोई नंबर या फिर कोई खास चीज खोजकर दिखानी होती है। इस तरह की फोटो को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। इन फोटो का उद्देश्य आपकी नेत्र क्षमता को परखना होता है। इस बार भी हम आपके लिए ऐसी ही एक खास तस्वीर लेकर आए हैं। इस फोटो से आपको जल्द से जल्द तीन अंतर खोजने हैं, हालांकि शर्त ये है कि इस फोटो से अंतर खोजने के लिए आपके केवल 10 सेकंड ही मिलेंगे। इतने ही समय में आपको अपनी गिद्ध जैसी तेज नजरों का इस्तेमाल करना होता है।
क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन को सोशल मीडिया की भाषा में इसे विज़ुअल इल्यूजन के नाम से जाना जाता है। इन्हीं फोटो के माध्यम से आजकल लोग अपनी आंखों को और मस्तिष्क को एक साथ एकाग्रचित्त रख सकते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये फोटो कभी-कभी मस्तिष्क पर ऐसा भ्रम उत्पन्न कर देती हैं कि आंखें सच्चाई को देखने के बाद भी चीजों पर यकीन नहीं कर पाती हैं।
क्या दिख रहा फोटो में
जो फोटो ऊपर हमने आपको दी है उसमें आप देख सकते हैं कि, खिली हुई धूप में एक गिलहरी हाथ में कमल का फूल लिए हुए है। इस फोटो में दिख रहा है कि पीछे कुछ फूल खिले हुए हैं और कुछ फूल ऐसे भी हैं जो कि जमीन पर यूं ही पड़े हुए हैं। वहीं जमीन पर काफी मात्रा में हरी-हरी घास भी आपको दिखाई दे रही होगी। इन्हीं फोटोज में तीन ऐसे अंतर छिपे हुए हैं जो कि लोगों को कन्फ्यूज कर रहे हैं। अब आपको इन फोटो से अंतर खोजकर दिखाना है कि आपके पास सुपरब्रेन है या मास्टरब्रेन है।
ये रहा जवाब
अगर आप अभी तक इस फोटो में से तीन अंतरों को नहीं ढूंढ़ पाए हैं तो हम आपको बता देते हैं कि इसका जवाब क्या है। लेकिन अगर उससे पहले एक मौका और लेना चाहते हैं तो आप फोटो को दोबारा देख सकते हैं। इस फोटो में फूल लिए हुए गिलहरी को देखकर तीन अंतरों को खोज निकालना है। इस फोटो में अगर आप कुछ समय और लेना चाहते हैं तो बेशक ले लीजिए, लेकिन अगर आप हार मान चुके हैं तो नीचे दी हुई फोटो पर गौर करें :

ये रहा जवाब।
फोटो में काले घेरे के अंदर आपको तीन अंतर दिख जाएंगे।
