देश

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत, छोड़े गए आंसू गैस के गोले; कई किसान घायल

Farmer Protest: किसानों के पैदल मार्च को देखते हुए घग्गर नाले पर अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस को तैनात किया गया है।

Image

किसानों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • किसानों का आंदोलन शुरू
  • दिल्ली मार्च किसानों ने किया शुरू
  • पुलिस ने बैरिकेड लगा रोका

Farmer Protest: किसानों की दिल्ली चलो मार्च एक बार फिर से शुरू हो गया है। किसानों का जत्था एक बार फिर शंभू बॉर्डर पंजाब साइड से शुरू हुआ और हरियाणा की सीमा पर अटक गया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया, जिसके बाद किसानों के साथ पुलिस की भिड़त हो गई। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

कई किसान घायल

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। जिसके बाद किसानों की भीड़ तो तितर बितर हो गई, लेकिन किसान एक बार फिर से अपने जत्थे के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। इस भिड़ंत में कई किसानों के घायल होने की खबर है।

कई इलाकों में इंटरनेट बंद

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला जिले के कुछ हिस्सों में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी। यह आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024 के तहत जारी किया है। आदेश का उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना और इंटरनेट के दुरुपयोग से फैलने वाली अफवाहों को रोकना बताया गया है।

10 महीने से आंदोलन कर रहे हैं किसान

पैदल मार्च में 101 किसानों का एक समूह शामिल होगा जो राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहा है। विरोध प्रदर्शन को अब तक 10 महीने पूरा हो चुके हैं। सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर बढ़ने के उनके प्रयासों को रोकने के बाद, किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। विरोध प्रदर्शन 'संयुक्त किसान मोर्चा' और 'किसान मजदूर मोर्चा' के बैनर तले किया जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article