यूटिलिटी

कहीं आपके Aadhaar Card का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, घर बैठे खुद ऐसे चेक करें History

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 26, 2022, 02:30 PM IST

Aadhaar Card History Check: अपने आधार की हिस्ट्री देखने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Image

घर बैठे ऐसे खुद चेक करें आधार कार्ड की हिस्ट्री।

Photo : iStock

Aadhaar Card History Check: आधार (Aadhaar) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से भारत के नागरिकों को जारी किया गया 12 अंकों का एक विशिष्ट नंबर है। ये किसी व्यक्ति के जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डेटा दोनों का रिकॉर्ड रखता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार की सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का फायदा उठाने के लिए एक डिजिटल पहचान प्रमाण के रूप में किया जाता है।

जैसे आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड प्राप्त करने या सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आवश्यक खाद्य पदार्थ प्राप्त करने के लिए, एक व्यक्ति के पास आधार होना चाहिए। जिन लोगों को अपने आधार के दुरुपयोग पर चिंता है, उनके लिए यूआईडीएआई इसे चेक करने के लिए तरीका बताया है, जिससे आप अतीत में इसके इस्तेमाल की पूरी जानकारी देख सकेंगे।

अपने आधार की हिस्ट्री ऐसे करें चेक:-

  1. सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  2. फिर होमपेज पर माय आधार सेक्शन में जाएं और ड्रॉप-डाउन चेक करें।
  3. आधार सेवाओं के तहत Aadhaar Authentication History का चयन करें।
  4. अब अगले पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  5. इसके बाद ओटीपी सेंड पर क्लिक करें।
  6. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  7. अगले पेज पर आपको Authentication Type का चयन करना होगा।
  8. फिर आपको डेट रेंज का चयन करना होगा (कब से कब तक आप हिस्ट्री की जांच करना चाहते हैं)।
  9. उसके बाद आपको रिकॉर्ड्स की संख्या (अधिकतम 50) दर्ज करने की आवश्यकता है।
  10. अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें और ओटीपी वेरीफाई करें पर क्लिक करें। आपके सभी डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी।

अपने आधार की हिस्ट्री देखने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article