Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र करना बहुत ही जरूरी है। दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक कल्याण को ध्यान में रखकर ‘मुय्ख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana)’ की शुरुआत की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल जानकारी देते हुए बताया था कि दिल्ली में 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र वाली महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चुनावों के बाद से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। हालांकि चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता ही दी जाएगी। आइये जानते हैं कि आप इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा और साथ ही आपको योजना की पात्रता संबंधित नियमों के बारे में भी बताते हैं।
सिर्फ इन्हें ही मिलेंगे पैसे (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility)
दिल्ली में मौजूद 18-60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये तो मिलेंगे लेकिन योजना की पात्रता भी तय की गई जिससे जरूरतमंद महिलाएं योजना का लाभ उठा सकें।
- महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए और उनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड/आधार कार्ड होना चाहिए।
- यदि महिला किसी भी सरकारी पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हैं तो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकती हैं।
- कोई भी महिला जिनका अपना बिजनेस है या फिर वो ITR फाइल करती हैं, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
- कोई भी महिला जो किसी सरकारी संस्था में कार्यरत हैं, इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Registration)
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी कुछ जरूरी बातें बताई गई हैं जो आम लोगों को पता होनी चाहिए। इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर गली-मोहल्ले में जाकर महिलाओं को रजिस्टर करेंगे और उन्हें रजिस्ट्रेशन कार्ड भी देंगे। फिलहाल योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
