यूटिलिटी

Bima Sakhi Yojana में कब से मिलेंगे पैसे, कैसे और कौन कर सकता है आवेदन, जानें जरूरी बातें

Bima Sakhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की इस योजना में 18-70 वर्ष की आयु की महिलाओं, जो दसवीं कक्षा पास हैं, आवेदन कर सकती हैं। वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पहले तीन वर्षों के लिए विशेष ट्रेनिंग और वजीफा (stipend) दिया जाएगा।

Image

Bima Sakhi Yojana

Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत से LIC की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की। इस योजना में महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाया जाएगा। बीमा सखी योजना के तहत देशभर में एक लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट (LIC Agents) के तौर पर तीन साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं तीन साल की विशेष ट्रेनिंग में सखियों को वित्तीय सहायता भी मिलेगी। सखियों को पहले साल हर महीने 7,000 रुपये, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

Bima Sakhi Yojana: क्या है बीमा सखी योजना?

बीमा सखी योजना के तहत देशभर में एक लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट (LIC Agents) के तौर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद, यह सखियां एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ग्रेजुएट बीमा सखियों को एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा।

कब से कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना को 9 दिसंबर, 2024 से शुरू कर दिया गया है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अब इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाना है। यहां से 'Click here for Bima Sakhi' पर क्लिक करना है। नए ओपन हुए पेज में अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एड्रेस जैसी जानकारी देनी है। आप यहां यदि पहले से किसी एलआईसी एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर, कर्मचारी या मेडिकल एग्जामिनर से जुड़े हैं तो उसकी भी जानकारी दे सकते हैं। आखिर में कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

कौन कर सकेगा आवेदन?

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की इस योजना में 18-70 वर्ष की आयु की महिलाओं, जो दसवीं कक्षा पास हैं, आवेदन कर सकती हैं। वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पहले तीन वर्षों के लिए विशेष ट्रेनिंग और वजीफा (stipend) दिया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article