UP Free Smartphone Tablet Yojana online application: 19 अगस्त 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा से अपने संबोधन के दौरान UP Tablet Yojana का शुभारंभ करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट निशुल्क प्रदान करती है। अब तक लाखों छात्रों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। योजना के तहत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल और डिप्लोमा में अध्ययनरत छात्र यूपी फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा आने वाले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में पात्र छात्रों को 2 crore स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा की गई है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आज हम आपको समस्त जानकारी बताने जा रहे हैं।
10वीं एवं 12वीं के वे सभी छात्र जिन्होंने 65% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। यह स्मार्टफोन तथा टेबलेट ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, एजुकेशन, पैरामेडिकल और कौशल विकास मिशन की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना की पात्रता (Free Smartphone Tablet Yojana Eligibility)
- छात्र उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- छात्र ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन टेक्निकल या डिप्लोमा में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹200000 या फिर इससे कम होनी चाहिए।
- छात्र निजी या सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
फ्री टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज (Free Smartphone Tablet Yojana Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आयु का प्रमाण
- सबसे पहले UP Smartphone Tablet Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर यूपी फ्री टेबलेट/स्मार्टफोन योजना अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके पश्चात आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरें।
- इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को Upload करें।
- इसके पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
