यूटिलिटी

Drishyam 2 Movie: ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2, तरीका ये रहा लेकिन करना होगा इंतजार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 18, 2022, 12:55 PM IST

Drishyam 2 Movie: अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर 'दृश्यम 2' आज रिलीज हो चुकी है। आइये जानते हैं इस फिल्म को ऑनलाइन देखने का तरीका।

Image

Drishyam 2 Movie: ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2, तरीका ये रहा लेकिन करना होगा इंतजार

Drishyam 2 Movie: अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर 'दृश्यम 2' आज रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का काफी समय से दर्शकों को इंतजार था। लंबे समय तक सितारों ने इस फिल्म का प्रमोशन किया और अब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच गई है। अजय देवगन और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि सिनेमाघरों में पहुंच रही अधिकतर फिल्मों का हाल बुरा हो रहा है। दीपावली पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड भी खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

इसी नाम की मलयालम भाषा की फिल्म दृश्यम 2 का रीमेक अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित है। यह दृश्यम का अगला भाग भी है, जो 2015 में रिलीज हुई थी।इस फिल्म में अक्षय खन्ना को भी मुख्य किरदार के रूप में कलाकारों में जोड़ा गया है। वहीं तब्बू और श्रिया सरन के साथ विजय सलगांवकर ने वापसी की है। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है, वहीं अभी तक जो रिव्यूज सामने आए हैं उनमें फिल्म को पसंद किया गया है। दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिव्यूज दे रहे हैं। अजय देवगन की दृश्यम 2 सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर एक रोचक फिल्म है। 2 घंटे 20 मिनट की यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है।

दृश्यम 2 ऑनलाइन

अजय देवगन की दृश्यम 2 आज यानी 18 नवंबर को रिलीज हुई है और अभी इसे ओटीटी पर आने में वक्त लगेगा। तकरीबन चार से आठ सप्ताह में यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। जिस ओटीटी पर भी ये फिल्म आएगी, ऑनलाइन देखने के लिए आपके पास उसका सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर आप लयालम भाषा की फिल्म दृश्यम 2 देख सकते हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहन लाल ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म अंग्रेजी सबटाइटल के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। हिंदी में बनी दृश्यम 2 को ऑनलाइन देखने के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article