बॉलीवुड

'Drishyam 2' Advance Booking Report: 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' फ्लॉप होने के बाद Ajay Devgn की लाज बचाएगी ये फिल्म, बिकीं इंतनी टिकट्स

'Drishyam 2' Advance Booking Report: 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' के फ्लॉप होने के बाद अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 2' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के अब तक 70 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गई हैं।

Image

Ajay Devgn

'Drishyam 2' Advance Booking Report: बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर खत्म सा होता जा रहा है। दर्शकों खुद को इन फिल्मों से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स की बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इस साल अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। दोनों ही फिल्मों से अजय देवगन को काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका भी बुरा हाल हुआ। इस समय अजय देवगन अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 18 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार ये पहले वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहेगी।

इस शुक्रवार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'दृश्यम 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने की उम्मीद है। तीन नेशनल चैंस 'पीवीआर', 'आईनोक्स' और 'सिनेपोलिस' ने अजय देवगन स्टारर की शुरुआती वीकेंड के लिए 77 हजार से ज्यादा टिकट बेचे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ये बुकिंग केवल बुधवार तक हुई है। गुरुवार के दिन बेचीं गईं टिकिट्स की सख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। जैसे-जैसे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी है यह डबल डिजिट के साथ बिजनेस की शुरुआत करेगी।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई 'दृश्यम 2' साल 2015 में आई 'दृश्यम' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, निशिकांत कामत, श्रिया सरन और तब्बू अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article