दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में कोल्ड वेव की शुरुआत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली का तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। तापमान गिरने के साथ राजधानी में दो दिन तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। इन शहरों में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दो दिनों तक राजधानी में शीतलहर चलेगी, इससे तापमान में कमी आएगी और ठंड के स्तर भी बढ़ेगा। कोल्ड वेव के दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आवश्यक सभी जतन कर रहे हैं। यहां अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास किया जा रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में कंपकंपा देने वाली भीषण ठंड की शुरुआत हो गई है। शीतलहर के साथ राजधानी के तापमान में और कमी आ सकती है। बीते दिनों शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री बना हुआ था। लेकिन बुधवार को शहर के तापमान गिरकर 4.9 डिग्री हो गया है, जो कि सामान्य से साढ़े चार डिग्री कम है। ये इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल बाद राजधानी में समय से पहले शीतलहर का दौर शुरू हुआ है।

राजधानी में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट दो दिन के लिए है। विभाग की मानें तो गलन भरी हवाओं के कारण आने वाले दो दिनों में कड़ाके की ठंड की स्थिति रहेगी। शहर में 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को ठंड से बचे रहने के लिए कहा गया है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

एनसीआर में मौसम कोहरे और शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। लेकिन इस दौरान दिल्ली से सटे इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को शहर में तेज सर्द हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। यहां न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article