बॉलीवुड

Drishyam 2 Box Office Collection Prediction:ओपनिंग डे पर दिखेगा अजय देवगन स्टारर का जलवा, इतने करोड़ का होगा कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की नई फिल्म 'दृश्यम 2' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 'दृश्यम 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रहेगी।

Image

Ajay Devgn

Drishyam 2 Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) 18 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने काफी लंबा इंतजार किया है। 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' की असफलता के बाद अजय देवगन सहित फिल्म के निर्माताओं को 'दृश्यम 2' से काफी उम्मीद है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये ओपनिंग डे पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमाएगी 'दृश्यम 2'

अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को लगभग 3300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शुरुआती प्रेडिक्शन के अनुसार 'दृश्यम 2' ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म की पहले दिन की कमाई का अनुमान इसकी एडवांस बुकिंग को देखने के बाद लगाया गया है। एडवांस बुकिंग के मामले में 'दृश्यम 2' ने कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा', वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', रणबीर कपूर की 'शमशेर' और अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'राम सेतु' को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 'दृश्यम 2' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। बता दें इस फिल्म की अब तक 1 लाख 12 हजार से ज्यादा टिकिट्स बिक चुकी हैं।

'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ये फिल्म 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है, जो लगभग 7 सालों के बाद रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, निशिकांत कामत, श्रिया सरन और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ था। वहीं अब निर्माताओं को 'दृश्यम 2' के पहले दिन के कलेक्शन का इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article