Drishyam 2 Twitter Review: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दृश्यम सिनेमाघरों में हिट रही थी, जिस कारण दर्शकों को दृश्यम 2 से बहुत सारी उम्मीदें हैं। फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों की मानें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 2 एकदम पैसा वसूल मूवी है। फिल्म में न केवल अजय देवगन की शानदार अदाकारी देखने को मिलती है, बल्कि इसकी कहानी भी शानदार है। फिल्म देख रहे दर्शक लगातार ट्विटर पर ट्वीट करके अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखते हुए लग रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है।
फिल्म देखने पहुंचे एक दर्शक ने ट्वीट में लिखा है, 'फिल्म दृश्यम 2 अपने विषय के साथ पूरा न्याय करती है। इसमें कई सारे ऐसे ट्विस्ट्स हैं, जो दर्शकों को लगातार बांधे रहते हैं। फिल्म दृश्यम 2 कमाल की थ्रिलर है।' दूसरे दर्शक ने ट्वीट में लिखा है, 'दृश्यम 2 बहुत ही शानदार फिल्म है। अभिषेक पाठक ने ईमानदारी से काम किया है। फिल्म की राइटिंग अच्छी है, जो लगातार बांधे रखती है। फिल्म के सेकेंड हाफ में अजय देवगन ने कमाल की एक्टिंग की है। दर्शकों को सेकेंड हाफ में काफी मजा आता है।'
फिल्म को दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिल रहा है, वो बॉक्स ऑफिस नम्बर्स में भी तब्दील होता दिख रहा है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने को तैयार है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यूज की वजह से दर्शक इस फिल्म का टिकिट लगातार खरीद रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू और श्रिया सरन ने भी अच्छी अदाकारी की है, जो इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं।
