मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवंबर 1990 को जन्मे कार्तिक, बॉलीवुड अभिनेता हैं। बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले कार्तिक का पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है। उनके मां-बाप दोनों की डॉक्टर हैं। कार्तिक ने मुंबई के क्रिएटिंग कैरेक्टर्स नाम के एक्टिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की है जिसके लगभग 3 साल के बाद उन्हें लव रंजन की प्यार का पंचनामा के साथ 2011 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला था। 31 साल के कार्तिक की स्माइल और स्टाइल का दर्शकों को काफी ...