Entertainment News Today: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई बड़ी खबरें सामने आईं। कार्तिक आर्यन राष्ट्रपति भवन में हुए खास समारोह का हिस्सा बने, वहीं अक्षय कुमार ने तिरंगे के सम्मान में कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का ध्यान खींचा। ‘बंटवारा 1947’ को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सोहेल खान ने अपने वजन कम करने का राज बताया। आमिर खान के बेटे आजाद अपने पेट की तबीयत खराब होने पर इमोशनल हो गए। अनुराग कश्यप ने शादी को लेकर बात की, जबकि Marvel की ‘Avengers: Doomsday’ का नया लुक भी चर्चा में है।
सोहेल खान ने अपने वजन कम करने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए Ozempic या Fat Burners जैसी चीजों का सहारा नहीं लिया। सोहेल ने कहा कि उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट पर ध्यान दिया। उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं।
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ एंटी-पायरेसी आदेश जारी किया है। इसका मतलब है कि फिल्म को गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन शेयर करने या दिखाने पर रोक रहेगी। फिल्म 1947 के बंटवारे की कहानी पर आधारित है।
आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पेट की तबीयत खराब होने पर रोते हुए नजर आ रहे हैं। आजाद को इस हालत में देखकर फैंस भी इमोशनल हुए।
Janice Sequeira संग इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने खुद पर होने वाली जजमेंट्स और एज शेमिंग पर खुलकर बात की। 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी के साथ रिश्ते के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी बॉन्डिंग किताबों, फिल्मों और फिल्म फेस्टिवल्स से शुरू हुई। शुभ्रा तो उनसे भी ज्यादा फेस्टिवल्स जाती हैं।उम्र के अंतर पर अनुराग ने कहा, 'हमने कई मुश्किलें झेलीं। शर्म नहीं है, लेकिन मैं खुद को लेकर काफी सेल्फ कॉन्शियस हो गया था। एक वक्त तो इतना संकोच हुआ कि मैंने शुभ्रा को खुद से दूर करने की कोशिश भी की। उनका चेहरा देखकर उम्र का अंदाजा नहीं होता। मेरी उम्र बढ़ती गई, वो वैसी ही दिखती रहीं। इसी वजह से मुझे बहुत झिझक होने लगी थी।'
Marvel ने ‘Avengers: Doomsday’ का स्पेशल लुक जारी किया है। इसमें Doctor Doom के साथ Fantastic Four, X-Men और Avengers की दुनिया की झलक देखने को मिली। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं और इस नए लुक ने उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
कुमार सानू ने 1990 के दशक में अपने करियर के दौरान झेले दबाव को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों की तरफ से अश्लील गाने गाने के लिए दबाव दिया जाता था। सिंगर ने बताया कि इस दौर में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सैफ अली खान ने बताया कि उनके बेटे तैमूर और जेह युद्ध को लेकर डरते हैं। सैफ ने कहा कि वह बच्चों को समझाते हैं कि भारतीय सेना उनकी रक्षा कर रही है। एक पिता के तौर पर वह बच्चों के डर को समझते हैं और उन्हें देश की सेना पर भरोसा रखने के लिए कहते हैं। तो वहीं सबा पटौदी ने अपने भाई सैफ अली खान के साथ रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने माना कि एक समय दोनों के बीच दूरी रही है।
कार्तिक आर्यन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित ‘At Home’ रिसेप्शन में शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन में हुए इस खास कार्यक्रम में कार्तिक पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहीं।
‘आवारापन’ के गानों से पहचान बनाने वाले पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ‘आवारापन 2’ के म्यूजिक का हिस्सा नहीं होने को लेकर चर्चा में हैं। शिकागो में हाल ही में हुए एक कॉन्सर्ट में गायक ने फिल्म के गानों में अपनी गैर-मौजूदगी पर बात की। इन गानों को दूसरे गायकों ने दोबारा गाया है। उन्होंने फिल्म का हिस्सा न बन पाने पर अपना दुख जताया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने तिरंगा हाथ में लेने से पहले अपने जूते उतार दिए। उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए।