Kartik Aaryan And Yami Gautam National Award: इन दिनों 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आई है। इस विनर लिस्ट के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है। इस बार कई नए स्टार्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस बार कार्तिक आर्यन के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। एक्टर को फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, कार्तिक अपनी खुशी रोक नहीं पाए। कार्तिक आर्यन ने इस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:72nd National Film Awards: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, देखें यहां पूरी विनर लिस्ट
खुशी से झूम उठे फैंस
एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह कार्तिक आर्यन की अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने की ऐलान होते ही कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में कार्तिक अपने परिवार के साथ नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की लाइव घोषणा देखते नजर आए। जैसे ही उनका नाम अनाउंस किया गया, कार्तिक खुशी झूम उठे। वीडियो में परिवार के लोग खुशी मना रहे थे और कार्तिक को बधाई दे रहे थे। वीडियो का सबसे इमोशनल पल वो था जब कार्तिक की मां ने प्यार से उनके गाल पर किस किया। ये पल देखकर और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Ramayana Part 1 के खास इवेंट में Ranbir Kapoor की एंट्री ने जीता दिल, बन-ठन के पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह
यामी गौतम हुईं इमोशनल
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की ऐलान होते ही यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया।उन्होंने लिखा, 'हर सफर में एक ऐसा पल आता है जो आपको याद दिलाता है कि आपने हार क्यों नहीं मानी। आज मेरे लिए वो पल है। Article 370 के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे जीवन का वो सम्मान है जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी।' अपने करियर के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, '14 साल से मैं बस अपनी मेहनत पर भरोसा रखे हुए हूं। ईमानदारी से काम करती आई हूं और अपनी परफॉर्मेंस को खुद बोलने दिया। ये अवॉर्ड मेरे सफर की उम्मीद, जुनून, संघर्ष और सिनेमा के प्रति अटूट प्यार का नतीजा लगता है।' इसके अलावा आदित्य धर भी काफी खुश नजर आए।
रणदीप हुड्डा ने भी दिया रिएक्शन
एनआई के साथ बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा, 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई है, अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।' अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस फिल्म ने मुझसे पहले कभी किसी प्रोजेक्ट ने जितना मांगा, उससे कहीं ज्यादा मांगा। हर कदम पर चुनौतियां आईं, लेकिन खुशी है कि हम सबने मिलकर इसे पूरा कर लिया।' रणदीप ने पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने अच्छे-बुरे वक्त में फिल्म पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने साफ कहा कि ये अवॉर्ड सिर्फ उनका व्यक्तिगत नहीं है। 'मैं अपनी पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस सपने पर भरोसा किया और हर हाल में साथ दिया। ये सम्मान हम सबका है।'
