बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' के लिए लंबा हुआ फैन्स का इंतजार, 2027 में इस दिन होगी रिलीज

Kartik Aaryan's Naagzilla Postponed: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर के बैनर तले बन रही करण जौहर की फिल्म 'नागजिला' की रिलीज डेट को मेकर्स ने 2027 तक के लिए टाल दिया है।

Image

टाल दी गई कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' (Pic Credit: Instagram)

Kartik Aaryan's Naagzilla Postponed: कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं। अभिनेता के साथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर काम करने के लिए आगे आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ महीनों से करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बन रही फिल्म 'नागजिला' (Naagzilla) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। यह मूवी साल 2026 में रिलीज होने वाले थी लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। तो चलिए जानते हैं अब इस मूवी को मेकर्स कब रिलीज करेंगे।

बदल गई कार्तिक आर्यन स्टारर 'नागजिला' की रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नागजिला' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हैवी वीएफएक्स इस्तेमाल होंगे, जिसकी वजह से इसकी एडिटिंग में समय लग रहा है। शायद यही वजह है कि मेकर्स अब 'नागजिला' को 2026 की जगह 2027 में फरवरी महीने में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह मूवी वैलेंटाइन वीक में रिलीज की जा सकती है। (इसे भी पढ़ें: 'धूम 3' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य की एक्शन मूवी में नजर आएंगे Tiger Shroff, मेकर्स ने कसी कमर)

Kartik Aaryan's Naagzilla

Kartik Aaryan's Naagzilla

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' में प्रीति मुखुंदन भी लीड हीरोइन के तौर पर नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन ने पिछले साल अप्रैल में ही इस फिल्म 'नागजिला' की घोषणा की थी। उन्होंने फिल्म का एक शानदार मोशन पोस्टर भी शेयर किया था। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)

नहीं हगी सनी पाजी की 'लाहौर 1947' से क्लैश

जैसा की अब बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन और प्रीति मुखुंदन की फिल्म 'नागजिला' की रिलीज को 2027 तक के लिए शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में अब 'नागजिला' की टक्कर सनी देओल की 'लाहौर 1947' से नहीं होगी। इस मूवी का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article