Sara Ali Khan's Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। सारा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। फिल्मी करियर की शुरुआत से ही उनका नाम कई चर्चित स्टार्स के साथ जोड़ा गया। हालांकि, इनमें से कई रिश्तों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। आज सारा के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं, किन सितारों के साथ उनके नाम को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों सारा अली खान एक्टर-मॉडल अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही है। दोनों को धार्मिक स्थलों पर एक साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने रिश्ते में होने पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
सारा अली खान ने खुद यह कबूल किया था कि वीर पहाड़िया के साथ उनका सीरियस रिलेशनशिप था। उन्होंने बताया कि फिल्मों में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।
'केदारनाथ' मूवी में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने पहली बार साथ में काम किया था। दोनों इसी दौरान रिलेशनशिप में आए थे। इसका रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
'लव आज कल' मूवी में काम करने एक दौरान सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में भी रहे और बाद में अलग हो गए।
एक रेस्तरां में सारा अली खान को शुभमन गिल के साथ स्पॉट किए जाने के बाद इनके रिश्ते में होने के कयास लोगों ने लगाने शुरू कर दिए थे। दोनों ने कभी रिलेशनशिप को पब्लिक में कन्फर्म नहीं किया।