बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कैप्टन इंडिया (Captain India) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन अब बड़े पर्दे पर पायलट बनकर लोगों की जान बचाते नजर आएंगे। उनकी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की कहानी यमन में हुए एक बड़े बचाव अभियान से जुड़ी है। खास बात यह है कि फिल्म में युद्ध के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने की चुनौती दिखाई जाएगी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Saif Ali Khan Attack: 'एक करोड़ रुपये दो...', नर्स ने कोर्ट में सुनाई उस रात की खौफनाक कहानी)
कार्तिक आर्यन की फिल्म को लेकर आई खबर
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्शन ड्रामा यमन में हूती संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में कार्तिक पहली बार पायलट की भूमिका निभाएंगे। वह ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो मुश्किल हालात में बचाव अभियान की जिम्मेदारी संभालता है। फिल्म की कहानी साल 2015 में यमन में चलाए गए भारत के बड़े बचाव अभियान से प्रेरित है। उस समय भारत ने युद्ध जैसे हालात के बीच अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस अभियान में दूसरे देशों के लोगों को भी बचाया गया था। फिल्म में इसी तरह के कठिन मिशन और उसे पूरा करने के दौरान आने वाली चुनौतियों को दिखाया जाएगा। हालांकि, कहानी में हूती संघर्ष को किस तरह पेश किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
‘कैप्टन इंडिया’ का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं, जो ‘चक दे! इंडिया’ और ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पटकथा नाश वजीफदार, संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है। इस फिल्म को टी-सीरीज और बावेजा स्टूडियोज, कार्तिक आर्यन के बैनर डोपामिन स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में चल रही है। आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...
