बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन ने समय के साथ खुद को एक सेलेबल एक्टर के रूप में स्थापित किया है। कड़ी मेहनत और लगातार सही विषयों का चुनाव बताता है कि कार्तिक आर्यन की सिनेमा की समझ उम्दा है। यही कारण है कि इंडस्ट्री का हर एक बड़ा डायरेक्टर कार्तिक आर्यन के साथ हाथ मिलाना चाहता है। अब इम्तियाज अली को ही ले लीजिए, जो कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल जैसी फिल्म बना चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन फिर भी उन्होंने कार्तिक के साथ अपनी नई मूवी बनाने का फैसला लिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Swara Bhaskar ने जौहर करने वाली महिलाओं को बुलाया "कायर", भड़क पड़े देशवासी
Imtiaz Ali मिलाएंगे Kartik Aaryan के साथ हाथ
अगर इंडस्ट्री से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो इम्तियाज अली जल्द ही एक रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को हीरो के रूप में चुना है। लव आजकल में काम करने के बाद इम्तियाज अली को इस बात पर भरोसा है कि उनकी फिल्म के इस किरदार को कार्तिक आर्यन ठीक ढंग से निभाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Rise and Fall 2 में एंट्री मारेंगे Hero No. 1 गोविंदा!!
मीडिया की रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि इम्तियाज अली की मूवी का ये किरदार बेहद अलग होने वाला है। इस तरह का रोल कार्तिक आर्यन ने अब तक पर्दे पर पेश नहीं किया है। कार्तिक आर्यन भी इस रोल को निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि वो करियर के इस पड़ाव पर नए-नए किरदार प्ले करना चाहते हैं।
बताते चलें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के मोस्ट बिजी एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास नागजिला, कैप्टन इंडिया, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा और भूल भुलैया 4 जैसी मूवीज हैं। इन सभी को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है और इस लिस्ट में अब इम्तियाज अली की अपकमिंग मूवी का नाम भी जुड़ चुका है।
