साउथ मूवीज

Tilak Varma को एक साल से डेट कर रही हैं Sreeleela? रिपोर्ट में अफेयर को लेकर हुआ खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2026, 09:07 AM IST

Sreeleela Dating Tilak Varma: एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलीला क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं।

Image

श्रीलीला तिलक वर्मा को कर रही हैं डेट (Image Source: Sreeleela And Tilak Varma Instagram)

Sreeleela Dating Tilak Varma: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। श्रीलीला की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी श्रीलीला की कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी स्टार के साथ श्रीलीला के अफेयर की खबरें सामने आ जाती हैं। लेकिन इन सब के बीच श्रीलीला की लव लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि श्रीलीला इन दिनों भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) को डेट कर रही हैं। इस खबर ने सामने आते ही हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग पूरी होने पर Anurag Basu का बड़ा खुलासा, बोले 'शूटिंग में ज्यादा समय...')

तिलक को डेट कर रही हैं श्रीलीला?

एक्ट्रेस श्रीलीला एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि श्रीलीला की लव लाइफ से जुड़ा एक अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं। खबरों के मुताबिक श्रीलीला और तिलक वर्मा पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में पुष्पा 2 की एक्ट्रेस श्रीलीला अपनी मां के साथ वैकुंठ एकादशी के मौके पर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर गई थीं। उसी समय तिलक वर्मा भी अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। (ये भी पढ़ें: श्रीलीला हुईं OOPS मूमेंट की शिकार, आग की तरह फैला वीडियो)

मैच देखने पहुंचीं थी एक्ट्रेस

खबरों के मुताबिक, हाल ही में धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के IPL मैच के दौरान श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ देखा गया था। इसके अलावा श्रीलीला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप मैच देखने भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस की टीम के एक मेंबर की जर्सी पर 'Tilak' लिखा हुआ दिखा, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली थी।

Sreeleela Dating Tilak Varma

श्रीलीला तिलक वर्मा को कर रही हैं डेट (Image Source: Sreeleela Instagram)

अब नहीं दिया कोई रिएक्शन

श्रीलीला और तिलक वर्मा ने अब अफेयर की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अफेयर की ये खबरें का सच अब समय के साथ ही सामने आएगा। श्रीलीला और तिलक वर्मा की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article