Kartik Aaryan movie update: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। कार्तिक आर्यन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में नागजिला से लेकर 'भूल भुलैया 4' तक के नाम शामिल है। इसके अलावा सभी लोग कार्तिक की अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan ग्रीस की इस हसीना को कर रहे हैं डेट? गोवा से वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल संग फोटो; खूब लग रहे हैं कयास)
भूषण कुमार ने दिया अपेडट
अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला नजर आएंगी। लंबे समय से फिल्म की रिलीज और शूटिंग को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं। अब टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। Showsha से बातचीत में कि भूषण कुमार ने बताया कि अनुराग बसु की यह फिल्म अब लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि फिल्म का काम अंतिम चरण में है और अब मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट तय करेंगे। इससे साफ है कि दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।
इसके साथ ही भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन की एक और नई फिल्म का ऐलान भी किया। उन्होंने बताया कि टी-सीरीज जल्द ही 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग शुरू करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। बता दें कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की इस फिल्म को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। उस समय खबरें थीं कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से संभावित बॉक्स ऑफिस टक्कर और मोहित सूरी की 'सैयारा' से कहानी की समानता की वजह से फिल्म में देरी हुई। हालांकि, अनुराग बसु ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों फिल्मों में सिर्फ इतना समान है कि उनका मुख्य किरदार एक रॉकस्टार है। बाकी कहानी पूरी तरह अलग है।
