Kartik Aaryan At Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए 22 सितंबर का दिन बेहद खास रहा। एक्टर को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें ये सम्मान दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद कार्तिक आर्यन पोस्ट करके लोगों का भी धन्यवाद किया। अब इन सब के बीच कार्तिक आर्यन लालबागचा राजा के दरबार में नजर आए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:लालबागचा राजा के दर्शन पहुंचे Sanjay Dutt ने पत्नी मान्यता को भीड़ से बचाया, बप्पा के सामने भरा मांग में सिंदूर
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे कार्तिक आर्यन
एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कार्तिक आर्यन का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। इस वीडियो में नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने इस सम्मान को बप्पा के चरणों में समर्पित करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। कार्तिक आर्यन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन एकदम नए लुक में नजर दिखाई दिए। इस वीडियो पर कार्तिक आर्यन के फैंस जमकर कमेंट्स करते नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Rajpal Yadav ने छोड़ी VIP एंट्री, आम इंसान की तरह किए लालबागचा राजा के दर्शन
कार्तिक आर्यन ने किया था पोस्ट
कार्तिक आर्यन ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मुस्कुराते हुए आज पीछे मुड़कर ग्वालियर के उस मम्मा के लाडले को देख रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल से निकलकर एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। आखिरकार मैंने उस पल को देखा और जिया अभी भी खुशी और घबराहट से मन सुन्न है। एक छोटे शहर के लड़के का सपना... देश के हर एक्टर का सपना, बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। ‘चंदू नहीं, चैंपियन है मैं’। मैं हमेशा कबीर सर और साजिद सर का शुक्रगुजार रहूंगा और उनका कर्जदार रहूंगा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड चैंपियन- मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी दी। ये सफर बेहद दर्दनाक रहा, लेकिन इसका नतीजा रसमलाई जितना मीठा है! मैं एक साथ खुद को विनम्र और भावुक महसूस कर रहा हूं। आखिर में मैं यही मानना और कहना चाहूंगा कि यह तो बस शुरुआत है। आने वाले समय में अभी कई और मुकाम हासिल करने हैं। गणपति बप्पा मोरया!'
