Kartik Aaryan's Post After Knee Surgery: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को कुछ दिनों पहले शूटिंग सेट पर घुटने में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घुटने की सर्जरी हुई है और वो इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीक्वेंस करते समय उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी होने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़)
सर्जरी के बाद कार्तिक ने शेयर की कई पिक्स
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई पिक्स और वीडियोज शेयर किए, जिनमें उनके रिकवरी फेज की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में वह पैर में नी-ब्रेस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में लिखा है, 'पैर काम नहीं कर रहा है।' कार्तिक आर्यन की ये सभी पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्तिक ने अस्पताल की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।
उनके हाथ में IV कैनुला भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान किए गए वर्कआउट और ट्रेनिंग के पुराने वीडियो भी पोस्ट किए। इन वीडियो में अभिनेता रनिंग, किकबॉक्सिंग और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Deva एक्टर Rohullah Mehdi पर ड्रग्स केस में पुलिस ने कसा शिकंजा, शूटिंग सेट से हुई गिरफ्तारी)
एक्शन सीन के दौरान लगी थी चोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन को कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। वह एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके घुटने में चोट लग गई। अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कार्तिक को शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगी और उनकी सर्जरी सफल रही। इसके बाद वह घर लौट आए हैं और फिलहाल आराम कर रहे हैं। पूरी तरह ठीक होने के बाद ही वह दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे।
कार्तिक आर्यन ने अपने डायरेक्टर कबीर खान का जिक्र करते हुए लिखा, 'कबीर सर ने कहा था ब्रेक द लेग।' कार्तिक का यह मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। कबीर खान की यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें कार्तिक आर्यन एक किकबॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
