बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 4: फिर हंसा-हंसाकर डराएंगे Kartik Aaryan, भूषण कुमार संग मिलाया हाथ

Bhool Bhulaiyaa 4: भूल भुलैया 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर लौट सकते हैं। अब फैंस आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

Image

भूल भुलैया 4 को लेकर आया अपडेट (pic credit- instagram/chatgpt)

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। साल 2007 में शुरू हुई इस सीरीज ने हॉरर और कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के रूह बाबा वाले किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब फैंस की नजरें 'भूल भुलैया 4' पर टिकी हैं। इस बीच फिल्म भूल भुलैया 4 (Bhool Bhulaiyaa 4) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन ही गर्दा उड़ाने वाले हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Kartik Aaryan ग्रीस की इस हसीना को कर रहे हैं डेट? गोवा से वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल संग फोटो; खूब लग रहे हैं कयास)

भूल भुलैया 4 को लेकर आया अपडेट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता भूषण कुमार एक बार फिर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स की योजना अगले कुछ महीनों में स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप देने की है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो 'भूल भुलैया 4' की शूटिंग साल 2027 के दूसरे हिस्से में शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल क्रिएटिव टीम कई नए आइडियाज पर काम कर रही है, ताकि फ्रेंचाइजी की कहानी को पहले से ज्यादा दमदार बनाया जा सके। मेकर्स चाहते हैं कि स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद ही फिल्म के निर्देशक का नाम तय किया जाए। हालांकि, अभी तक निर्माता भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन की ओर से इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक आर्यन

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं फिल्म भूल भुलैया 3 ने भी दुनियाभर में मोटी कमाई की थी। मालूम हो कि कार्तिक आर्यन हाल ही में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हुई थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article