Kartik Aaryan Ladaku Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के खाते में एक और नई फिल्म जुड़ गई है। खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए वो एक बार फिर निर्देशक कबीर खान (Kabir Khan) के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों इससे पहले फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में साथ आए थे। अब उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का नाम और रिलीज डेट सामने आने के साथ ही कार्तिक के करियर में एक नया अध्याय भी जुड़ने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म कब रिलीज होने वाली है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ramayana Review: राम सी 'सरल', रावण की लंका सी 'भव्य'
कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की नई फिल्म?
कार्तिक आर्यन और कबीर खान की अगली फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ (Ladaku) रखा गया है। बिरला स्टूडियोज (Birla Studios) ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। ये फिल्म 18 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे एक ऐसी कहानी बताया है, जो इच्छा, हौसले और उम्मीद की बात करती है। फिल्म को एक इमोशनल और प्रेरणा देने वाली फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। इस फिल्म की एक और खास बात है। ‘लड़ाकू’ के साथ कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। वो अपने प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज (Dopamine Studios) के जरिए फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Karan Johar ने की रणबीर कपूर स्टारर 'Ramayana' की जमकर तारीफ, बोले, 'यह किसी चमत्कार...'
'चंदू चैंपियन' के बाद फिर साथ आए कार्तिक और कबीर
कार्तिक आर्यन और कबीर खान की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साल 2024 में रिलीज हुई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में कार्तिक ने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसी फिल्म के लिए कार्तिक को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। कार्तिक आर्यन की नई फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
