बॉलीवुड

Kaaliya: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी धर्मा की माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, पहली झलक देख कांप जाएगी रूह

Kartik Aaryan To Cast In Kaaliya: धर्मा प्रोडक्शन ने हाल ही में एक फिल्म 'कालिया' का ऐलान किया है, जो कि माइथोलॉजिकल थ्रिलर है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Image

Kaaliya: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी नई मूवी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kartik Aaryan To Cast In Kaaliya: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। कार्तिक आर्यन के हाथ में इस वक्त 'नागजिला' और 'कैप्टन इंडिया' और 'लड़ाकू' जैसी कई मूवीज हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन के हाथ धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म लगी है, जो कि माइथोलॉजिकल थ्रिलर होने वाली है। इस फिल्म का ऐलान करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया है, जिसके टाइटल और रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इतना ही नहीं, करण जौहर ने अपकमिंग मूवी की झलक भी दिखाई, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। कार्तिक आर्यन स्टारर ये मूवी भगवान कृष्ण और कालिया की कथा से जुड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के खिलाफ VHP ने खोला मोर्चा, रणबीर कपूर की फिल्म को बैन करने की हुई मांग

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की इस अपकमिंग मूवी का नाम 'कालिया' है। फिल्म में दिखाया गया कि एक मां अपने बच्चे को भगवान कृष्ण और कालिया की कहानी सुनाती हैं, जिसमें भगवान कृष्ण हराकर भगा देते हैं। लेकिन अब वो राक्षस दोबारा आ चुका है। टीजर में वह जानवर पर हमला करते हुए भी नजर आया। इस टीजर के कैप्शन में करण जौहर ने लिखा, "भगवान कृष्ण ने उसे दूर भेज दिया था, लेकिन हम इंसान उसे वापस ले आए हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स और डोपामाइन स्टूडियो पेश करते हैं 'कालिया', जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका अदा करेंगे। ये फिल्म 2028 में 5 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।" टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की King का ट्रेलर रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले होगा जारी, मेकर्स ने बनाया खास प्लान

कार्तिक आर्यन के पास हैं करण जौहर की ये मूवीज

बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस मूवी को वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं जोया अख्तर ने मूवी के लिए करण जौहर को बधाइयां भी दीं। 'कालिया' के अलावा कार्तिक आर्यन, करण जौहर की एक और मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है "नागजिला।' ये फिल्म फैंटेसी-कॉमेडी और एडवेंचर पर आधारित होगी। मूवी को फरवरी, 2027 में रिलीज किया जाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article