Entertainment News Today: कार्तिक आर्यन जाएंगे राष्ट्रपति भवन, चीन में नए टाइटल से रिलीज होगी ‘रामायण’

Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें आज यानी 14 अगस्त को कई खबरें चर्चा में रहीं। अजय देवगन अपने एक घर को किराए पर दिया है। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक अपडेट सामने आया है। तो वहीं रानी मुखर्जी से जुड़ी एक खबर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Authored by: AbhayUpdated Aug 14 2026, 20:55 IST
आज की बड़ी खबरेंImage Credit : IMDb/ Instagram01 / 11

आज की बड़ी खबरें

Entertainment News Today: मनोरंजन की दुनिया में आज कई बड़ी खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा है। कार्तिक आर्यन राष्ट्रपति भवन में होने वाले खास कार्यक्रम में नजर आ सकते हैं, वहीं प्रभास ने 7 साल बाद अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदलकर फैंस को हैरान कर दिया है। रानी मुखर्जी को La Trobe University से Honorary Doctorate मिला है। प्रीति जिंटा ने ‘बंटवारा 1947’ में अपने किरदार हमीदा की पहली झलक शेयर की है। उधर, अश्मित पटेल ने भाई सोहेल खान को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। ‘आदर्श बाल विद्यालय’ के दो नए सीजन भी बनेंगे, जबकि ‘रामायण’ चीन में नए नाम के साथ रिलीज होगी। साथ ही अजय देवगन की प्रॉपर्टी भी चर्चा में है।

​एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगे कार्तिक आर्यनImage Credit : IMDb/ Instagram02 / 11

​एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति भवन में होने वाले खास ‘एट होम’ रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता मिला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले इस कार्यक्रम में कई खास मेहमान शामिल होंगे। कार्तिक के लिए ये मौका खास माना जा रहा है और उनके फैंस भी इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

​लक्ष्मण नहीं, अब नए प्रोजेक्ट में दिखेंगे लक्ष्यImage Credit : IMDb/ Instagram03 / 11

​लक्ष्मण नहीं, अब नए प्रोजेक्ट में दिखेंगे लक्ष्य

लक्ष्य के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘राख’ के डायरेक्टर प्रोसित रॉय अब लक्ष्य के साथ एक रोमांटिक थ्रिलर बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

​प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपीImage Credit : IMDb/ Instagram04 / 11

​प्रभास ने बदली इंस्टाग्राम डीपी

प्रभास ने करीब 7 साल बाद अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो बदली है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ के पोस्टर को DP बनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं।

​रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मानImage Credit : IMDb/ Instagram05 / 11

​रानी मुखर्जी को मिला बड़ा सम्मान

रानी मुखर्जी को La Trobe University की तरफ से Honorary Doctorate से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा में करीब तीन दशक के काम और सामाजिक मुद्दों पर उनकी आवाज के लिए दिया गया। ये सम्मान 14 अगस्त को मेलबर्न में मिला।

​प्रीति जिंटा बनीं हमीदाImage Credit : IMDb/ Instagram06 / 11

​प्रीति जिंटा बनीं हमीदा

प्रीति जिंटा ने ‘बंटवारा 1947’ में अपने किरदार हमीदा की पहली झलक शेयर की है। फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 1947 के बंटवारे के दौर की कहानी पर बनी है। प्रीति लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और फिल्म में उनका लुक सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

​अमीषा पटेल संग रिश्ते पर बोले अश्मितImage Credit : IMDb/ Instagram07 / 11

​अमीषा पटेल संग रिश्ते पर बोले अश्मित

अश्मित पटेल ने अपनी बहन अमीषा पटेल के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि दोनों के रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन भाई-बहन का रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है। तो वहीं सोहेल खान के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स पर अश्मित पटेल ने नाराजगी जताई है।

​सारा की बर्थडे पार्टी में साथ दिखीं अमृता और डिंपलImage Credit : IMDb/ Instagram08 / 11

​सारा की बर्थडे पार्टी में साथ दिखीं अमृता और डिंपल

सारा अली खान ने अपना बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनकी पार्टी में मां अमृता सिंह और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी साथ नजर आईं। दोनों ने सारा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

​‘आदर्श बाल विद्यालय’ के आएंगे दो और सीजनImage Credit : IMDb/ Instagram09 / 11

​‘आदर्श बाल विद्यालय’ के आएंगे दो और सीजन

Prime Video ने ‘आदर्श बाल विद्यालय’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीरीज के Season 2 और Season 3 पर काम शुरू हो गया है।

​चीन में नए नाम से रिलीज होगी ‘रामायण’Image Credit : IMDb/ Instagram10 / 11

​चीन में नए नाम से रिलीज होगी ‘रामायण’

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ अब चीन में भी रिलीज होने वाली है। वहां फिल्म को ‘The Legend of the Prince’ नाम से रिलीज किया जाएगा। मेकर्स की कोशिश फिल्म को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने की है।

​अजय देवगन की प्रॉपर्टी से होगी करोड़ों की कमाईImage Credit : IMDb/ Instagram11 / 11

​अजय देवगन की प्रॉपर्टी से होगी करोड़ों की कमाई

अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन ने मुंबई के जुहू में मौजूद अपना करीब 7,802 वर्ग फीट का बंगला पांच साल के लिए लीज पर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील से कुल करीब 10.61 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है। इसका महीने का किराया 16 लाख रुपये बताया जा रहा है। जो हर साल 5% बढ़ेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!