Ananya Panday Koffee With Karan 9 Promo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने बेबाक अंदाज और मस्ती भरे जवाबों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो कॉफी विद करण शो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके साथ एक ऐसी मेहमान नजर आने वाली हैं, जिनके साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। करण जौहर (Karan Johar) भी इस बातचीत का पूरा मजा लेते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कुछ ऐसे पल भी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर एक फोन कॉल के दौरान हुई बातचीत काफी दिलचस्प है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Koffee With Karan 9: करण जौहर के मेहमान बनेंगे Samay Raina! खुद दिया बड़ा हिंट
कार्तिक आर्यन को अनन्या पांडे ने किया वीडियो कॉल
अनन्या पांडे जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में उनके साथ बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) भी होंगी। शो के होस्ट करण जौहर ने हाल ही में इसका प्रोमो शेयर किया है। इसमें दोनों अनन्याओं के बीच मस्ती और मजाक देखने को मिल रहा है। प्रोमो में एक फोन कॉल वाला सेगमेंट भी है, जिसमें मेहमानों को अपने किसी सेलिब्रिटी दोस्त को फोन करना होता है और उनसे कहलवाना होता है, 'हे करण, मैं हूं!' इस दौरान अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को फोन करने की बात करती हैं। इसके बाद वो ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) का नाम लेती हैं। आखिर में वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को वीडियो कॉल करती हैं और कार्तिक उनका फोन उठा लेते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Samay Raina के 'कजिन' वाले जोक पर मचा बवाल, मौलाना ने स्टैंडअप कॉमेडियन को दी चेतावनी
अनन्या बिड़ला ने एक्स-बॉयफ्रेंड्स को लेकर ली चुटकी
अनन्या पांडे की इस फोन कॉल पर अनन्या बिड़ला खुद को रोक नहीं पातीं। वो मजाक में कहती हैं, 'तुमने तो अपने सारे एक्स को फोन कर लिया।' उनकी ये बात सुनकर करण जौहर भी जोर से हंसने लगते हैं। बता दें कि अनन्या पांडे का नाम पहले ईशान खट्टर और आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। ईशान और अनन्या ने फिल्म 'खाली पीली' (Khaali Peeli) में साथ काम किया था। दोनों के रिश्ते की खबरें भी आई थीं, हालांकि बाद में वे अलग हो गए। वहीं, आदित्य रॉय कपूर के साथ भी अनन्या के रिलेशनशिप की चर्चा रही। कार्तिक आर्यन के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था। दोनों ने फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में साथ काम किया था।
