Kartik Aaryan's Birthday Wish For Sreeleela: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला अपनी पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुआ हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। रिलेशनशिप में होने की अफवाहों के बाद अब दोनों एक बार फिर से ट्रेंडिंग में आ गए हैं। कार्तिक ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला में से किसी ने भी अभी तक इन रूमर्स की पुष्टि नहीं की है लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के प्यारे जेस्चर ने अटकलों को फिर से हवा दी है। कार्तिक ने श्रीलीला (Sreeleela) के साथ एक फोटो शेयर की है और एक स्वीट पोस्ट भी लिखा है। श्रीलीला ने भी खास अंदाज में रिप्लाई दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह कयास लगा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: कंगना रनौत स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख चिंता में पड़े मेकर्स)
श्रीलीला को कार्तिक आर्यन ने दी जन्मदिन की बधाई
श्रीलीला के जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन ने एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान तुरंत खींच लिया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक बाइक चला रहे हैं और श्रीलीला उनके पीछे बैठी हुई हैं। दोनों मुस्कुराते हुए बाइक के शीशे में देख रहे हैं। लोगों ने इस मोमेंट को बेहद रोमांटिक बताया है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'Happy Birthday Sree Sree।' श्रीलीला ने भी तुरंत जवाब दिया, 'Thank you sweetest।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'न्यूक्लियर बम जैसी कहानी...', Gadar 3 पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- '2027 में...')
फैन्स को पसंद आया कार्तिक का अंदाज
कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला को जिस तरह से बर्थडे विश किया है, उसे देखने के बाद फैन्स ने भी मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक सुपर ब्लॉकबस्टर आ रहा है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वाह आशिक क्या लग रहे हो।' फैन्स को कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Fans Reaction
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन और श्रीलीला को अनुराग बासु की रोमांटिक मूवी में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। दोनों की इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी के माध्यम से ही श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह मूवी 2026 में ही रिलीज की जा सकती है।
