Bhool Bhulaiyaa 4 New Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) को लेकर एक नए खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स अब भूल भुलैया 4 (Bhool Bhulaiyaa 4) की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि इस बार भी डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। फिल्म में इस स्टार की वापसी हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म भूल भुलैया 4 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:72th National film Awards: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलते ही झूम उठे Kartik Aaryan, यामी गौतम भी हुईं इमोशनल
कार्तिक आर्यन की फिर होगी एंट्री
फिल्म भूल भुलैया 4 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूषण कुमार चाहते हैं कि 'भूल भुलैया' भारत की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी बने। इसी वजह से चौथी फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है। कार्तिक भी इस काम में पूरी तरह शामिल हैं, ताकि 'भूल भुलैया 4' के लिए सबसे दमदार कहानी तैयार की जा सके। वो एक बार फिर 'रूह बाबा' के किरदार में लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कि अनीस बज्मी से 'भूल भुलैया 4' को डायरेक्ट करने को लेकर बातचीत चल रही है। फिलहाल फीस को लेकर चर्चा हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अनीस एक बार फिर कार्तिक आर्यन को 'रूह बाबा' के रोल में डायरेक्ट करेंगे।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Kartik Aaryan ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फोटो हुई वायरल
अभी अक्षय कुमार के साथ कर रहे हैं काम
फिलहाल अनीस बज्मी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बाद वो 'भूल भुलैया 4' की कहानी और बाकी तैयारियों में जुट जाएंगे। मेकर्स की कोशिश है कि फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू कर दी जाए। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म भूल भुलैया 4 को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
