बॉलीवुड अदाकारा शरवरी वाघ धीरे-धीरे ही सही इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग हीरोइन बनती जा रही हैं। यशराज से लेकर मैडॉक समेत सभी बैनर्स शरवरी के साथ काम करना चाहते हैं और उनके पास इस वक्त एक से बढ़कर एक मूवीज हैं। इस लिस्ट में अब एक और बड़ी मूवी जुड़ने जा रही है, जिसे डायरेक्टर लव रंजन बनाएंगे। खबरों की मानें तो डायरेक्टर लव रंजन ने शरवरी वाघ के लिए अपनी अपकमिंग मूवी के लिए साइन करने का मन बनाया है, जिसमें कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Varanasi डिजिटल राइट्स के लिए SS Rajamouli ने मांगे 500 करोड़!! OTT प्लेयर्स ने दिखाया ठेंगा
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि लव रंजन जल्द ही शरवरी वाघ के साथ अपनी नई मूवी की घोषणा कर सकते हैं। सूत्र ने पोर्टल को बताया है, "लव रंजन इन दिनों अपनी नई मूवी के सिलसिले में शरवरी वाघ के साथ बात कर रहे हैं। लव की अगली मूवी में कार्तिक आर्यन भी दिखाई देंगे। शरवरी वाघ को भी लव रंजन की मूवी का आइडिया अच्छा लगा है और वो इस कोलेबोरेशन के लिए एक्साइटेड हैं। शरवरी को भरोसा है कि लव रंजन आज की ऑडियंस के मुताबिक एक एंटरटेनिंग मूवी बनाएंगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!

Alpha स्टार Sharvari Wagh के हाथ लगी Kartik Aaryan की 200 करोड़ी मूवी!!
जल्द ही फाइनल कॉल लेंगे Luv Ranjan
डायरेक्टर लव रंजन को पता है कि उनकी कहानी के मुताबिक कौन-कौन से कलाकार फिट रहेंगे, जिस कारण वो जल्द ही अपनी कास्टिंग पूरी कर लेंगे। सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "लव रंजन इन दिनों अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और दिसम्बर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की सोच रहे हैं। स्क्रिप्टिंग पूरी करने के बाद लव सबसे पहले कार्तिक को कहानी सुनाएंगे और फिर शरवरी से मिलेंगे। अगर दोनों को अपने-अपने रोल पसंद आते हैं तो वो दोनों को साइन करके दिसम्बर तक मूवी का ऐलान कर देंगे।" बताते चलें कि शरवरी वाघ की नई मूवी मैं वापस आऊंगा सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी और इस वक्त उनके पास यशराज बैनर की एक्शन एंटरटेनर अल्फा है और वो राजश्री बैनर की ये प्रेम मोल लिया का भी हिस्सा हैं, जिसे खुद सूरज बड़जात्या बना रहे हैं।
