Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) फ्रेंचाइजी पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यही वजह है कि फैंस अब इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर 'भूल भुलैया 4' (Bhool Bhulaiyaa 4) को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन अब इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनकर उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म भूल भुलैया 4 की रिलीज में हो रही देरी पर चुप्पी तोड़ी है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bhool Bhulaiyaa 4: कार्तिक आर्यन की फिल्म में मंजुलिका का किरदार निभाएंगी अनन्या पांडे? जानिए सच्चाई
इस वजह से हो रही है देरी
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अनीस बज्मी का अभी हाल में दिया इंटरव्यू है। अनीस बज्मी ने Variety India से बात करते हुए कहा कि 'भूल भुलैया 4 के साथ मेरी एक दिक्कत ये है कि हमने पहली तीन फिल्मों में सब कुछ डाल दिया। हीरो को भी मंजुलिका बना दिया, तो जाहिर है अब चौथी फिल्म के लिए एक जबरदस्त कहानी चाहिए। और हम उसकी तलाश में हैं। जिस दिन अच्छी कहानी मिल जाएगी, हम जरूर बनाएंगे। और मैं इसे डायरेक्ट करना पसंद करूंगा।' आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि फिल्म भूल भुलैया 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। लेकिन अनीस बज्मी इस इंटरव्यू ने दावे के पोल खोल दी है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:हॉरर फिल्मों की दुनिया में YRF की एंट्री, पहली मूवी में Varun Dhawan दिखाएंगे कमाल; कौन है निर्देशक?
अनीस बज्मी ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ
अनीस बज्मी ने इंटरव्यू के दौरान एक्टर कार्तिक आर्यन की जकमर तारीफ की। अनीस बज्मी ने कहा कि 'कार्तिक आर्यन के साथ मेरा बहुत अच्छा तालमेल है। हम अच्छे दोस्त हैं और हमारी दोनों फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं। वे डायरेक्टर के एक्टर हैं और उनकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि वे बहुत मेहनत करते हैं। अगर उन्हें अच्छा निर्देशक मिल जाए तो वे कमाल कर सकते हैं। कॉमेडी में वे लाजवाब हैं और दिनभर हंसी-मजाक करते रहते हैं।' अनीस बज्मी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
