बॉक्स ऑफिस

Pati Patni Aur Woh Do BO Collection: दूसरे दिन आयुष्मान की फिल्म की कमाई में आया उछाल, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 17, 2026, 07:28 AM IST

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) ने दूसरे दिन इतना कलेक्शन किया।

Image

'पति पत्नी और वो दो' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Pati Patni Aur Woh Do Movie)

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की लीड रोल वाली फिल्म पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म फिल्म पति पत्नी और वो दो की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म पति पत्नी और वो दो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, अब मूवी को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि सारा अली खान की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Fan Review: आयुष्मान खुराना ने जीता दिल, सारा-रकुल ने चौंकाया)

'पति पत्नी और वो दो' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म पति पत्नी और वो दो एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म पति पत्नी और वो दो को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हें। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म पति पत्नी और वो दो का कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म पति पत्नी और वो दो की कमाई के ये आंकड़ें अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिलेगा। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Review: 1 बार तो देखनी बनती है आयुष्मान खुराना की फिल्म)

'पति पत्नी और वो' ने मचाया था धमाल

फिल्म पति पत्नी और वो दो के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म पति पत्नी और वो दो अपने पहले पार्ट के हिसाब से कमजोर साबित हुई है। आपको बता दें कि पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने अहम रोल निभाया था

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article