साउथ मूवीज

Sreeleela कर रही हैं Tilak Varma को डेट? एक्ट्रेस की मां ने सच्चाई से उठाया पर्दा, बोलीं 'वो NEET-PG पर...'

Sreeleela’s Mother on Dating Rumours With Tilak Varma: क्रिकेटर तिलक वर्मा संग श्रीलीला की डेटिंग की अफवाहें फैलने के बाद एक्ट्रेस की मां ने सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। एक्ट्रेस की मां ने इन अफवाहों को बेबुनिया दबताया है।

Image

तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर श्रीलीला की मां ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

Sreeleela’s Mother on Dating Rumours With Tilak Varma: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक श्रीलीला (Sreeleela) इन दिनों अपनी पर्सनल के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि श्रीलीला इन दिनों क्रिकेटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) को डेट कर रही हैं। इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते में होने की खबरों के वायरल होने के बाद अब श्रीलीला की मां और उनकी टीम ने सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता ने बेटी के तिलक वर्मा संग रिश्ते में होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। (इसे भी पढ़ें: 'अकेले और तन्हा' नहीं हैं Salman Khan, पोस्ट वायरल होने पर दिया स्पष्टीकरण)

    श्रीलीला-तिलक वर्मा के रिश्ते में होने की सच्चाई आई सामने

    तिलक वर्मा और श्रीलीला के रिश्ते में होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. स्वर्णलता ने डेक्कन क्रॉनिकल से कहा, 'इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं। यह सब झूठ है। हमें खुद नहीं पता कि इस तरह की कहानी किस तरह सामने आती हैं। श्रीलीला और तिलक वर्मा लगभग एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत बात है।' (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 4: आयुष्मान खुराना स्टारर की कमाई में दिखी 58% की गिरावट, देखें आंकड़े)

    Sreeleela

    Sreeleela

    श्रीलीला की मां ने आगे कहा कि वो अभी अपने एक्टिंग करियर और पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। बताते चलें श्रीलीला इन दिनों NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, जो जून में होने वाली है। डॉ. स्वर्णलता ने कहा, 'वह जून में होने वाली अपनी NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उसका पूरा ध्यान पढ़ाई पर है। इस तरह की चीजों के लिए उसके पास पांच से छह साल और हैं। वह अपनी पढ़ाई और करियर, दोनों को बहुत अच्छे से संभाल रही हैं।'

    श्रीलीला और तिलक वर्मा की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब तिलक वर्मा और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के बीच हुई एक मजाकिया बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कई लोगों को लगने लगा कि तिलक और श्रीलीला कथित तौर पर लगभग एक साल से रिलेशनशिप में हैं।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला को आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक मूवी में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन में अनुराग बसु कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ देखा जाएगा।

    Lalit Kumar
    ललित कुमार author

    ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article