बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविवार को दिन भारत के खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन भारत के जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा सहित 3 भारतीय एक्शन में होंगे। आज तक किसी भी भारतीय एथलीट ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड नहीं जीता है, और नीरज जिस तरह की फॉर्म में हैं उनके पास यह कारनाम करने का सुनहरा मौका है। केवल नीरज ही नहीं बल्कि दो अन्य भारतीय खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना वर्ल्ड एथलेटिक्स के फाइनल में उतरेंगे।
क्वालीफिकेशन में दिखा था नीरज का दम
क्वालीफिकेशन में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंक कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
इस थ्रो के साथ ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया। ओलंपिक में क्वालीफिकेशन 85.50 का है। नीरज के अलावा डीपी मनु ने 81.31 और किशोन जेना ने 80.55 मीटर दूर भाला फेंका था। 3 भारतीय सहित कुल 12 एथलीट जेवलिन थ्रो के फाइनल में उतरेंगे।
कब होगा World Athletics Championship में जेवलिन थ्रो का फाइनल (Neeraj Chopra Live Action In World Athletics Championship Date)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जहां नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे।
कहां होगा World Athletics Championship में जेवलिन थ्रो का फाइनल (Neeraj Chopra Live Action In World Athletics Championship Venue)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन का फाइनल मुकाबला बुडापेस्ट में होगा।
कितने बजे होगा World Athletics Championship में जेवलिन थ्रो का फाइनल (Neeraj Chopra Live Action In World Athletics Championship Time)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 11.45 बजे होगा।
कब और कहां देखें World Athletics Championship में जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला (Neeraj Chopra Live Action In World Athletics Championship Live Streaming)
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन का फाइनल मुकाबला आप टीवी पर Sports 18 चैनल पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी शुल्क के जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
