यात्रा

Within 100 KMS Gorakhpur: गोरखपुर के पास बसी है जन्नत जैसी जगह, मेहमान नवाजी के लिए फेमस

Within 100 KMS Gorakhpur: गोरखपुर के आसपास घूमने के लिए अगर आप बेहद ही खूबसूरत डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो वो पूरी होने वाली है। गोरखपुर के बेहद पास एक ऐृसी जगह बसी है जहां आप कम टाइम में पहुंचकर दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं। ये जगह गोरखपुर के बेहद पास है ऐसे में आप कभी भी यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Within 100 KMS Gorakhpur

Places to Visit near Gorakhpur: ऐतिहसिक जगहों के लिए फेमस गोरखपुर भारत में काफी फेमस माना जाता है। अगर आप गोरखपुर या इसके आसपास रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। Within 100 kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको बताएंगे गोरखपुर के पास बसी ऐसी प्यारी सी जगह के बारे में जो खूबसूरत झील, घने जंगल के साथ-साथ मेहमान नवाजी के लिए भी फेमस है।

बुटवल: गोरखपुर से बुटवल की दूरी लगभग 80-100 किलोमीटर के बीच है। बुटवल दक्षिण-पश्चिम नेपाल के पहाड़ी व तराई क्षेत्र के बीच स्थित है। बुटवल एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है जो पहाड़ियों, नदियों और हरियाली से घिरा हुआ है। यहां का ताजगी भरा वातावरण इस जगह को पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थल बनाता है। इसकी खूबसूरती देखने हजारों लोग गोरखपुर से यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं।

शानदार पिकनिक स्पॉट: सिद्धार्थ हिल, तिलौरकोट, और राप्ती नदी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए अगर आप किसी जगह की तलाश में हैं तो भी आप इस प्यारी सी जगह की यात्रा कर सकते हैं। मानसून के समय काफी संख्या में कपल्स भी यहां घूमने के लिए आते हैं।

संस्कृति और त्योहार: बौद्ध धर्म का गहरा प्रभाव बुटवल में आपको देखने को मिल जाएगा। दशैं और तिहार जैसे प्रमुख नेपाली त्योहार यहां पर जमकर सेलिब्रेट किए जाते हैं। यहां के लोग काफी मिलनसार हैं और वो पारंपरिक नेपाली संस्कृति का पालन करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article