ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में खौफनाक वारदात, कमरे में मिली पति की लाश; पत्नी फरार

ग्रेटर नोएडा के कासना में एक कमरे में पति का शव मिला है। पत्नी फरार बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि कुछ दिनों से आपसी मतभेद चल रहा था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में पुलिस को एक बंद कमरे के अंदर एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक अपनी पत्नी के साथ 5 से 6 दिनों से इस मकान में रह रहा था और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी वहां नहीं मिली और उसकी पत्नी का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर के अंदर मिली लाश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर को थाना कासना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसा में किराए के मकान में एक व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कासना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक का नाम बनी सिंह, निवासी बुलन्दशहर है। पुलिस ने जब घर के मकान मालिक ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बनी सिंह अपनी पत्नी के साथ यहां पिछले 5-6 दिन से रह रहा था। पुलिस को मौके पर बनी सिंह की पत्नी नहीं मिली, जिसकी तलाश की जा रही है। बनी सिंह की पत्नी का मोबाइल भी बंद है।

कुछ दिनों पहले हुआ था विवाद

पुलिस ने आस पड़ोस के लोगों से आसपास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिसमें उसकी पत्नी आते या जाते दिखाई दी हो।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article