दिल्ली

Delhi Bomb Hoax: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सप्ताह भर में तीसरी बार दहशतगर्दों ने डराया

राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला है। प्राप्त ईमेल में में लिखा था, ‘‘अल्लाह सजा से बचने की तुम्हारी चालों को देख रहा है लेकिन तुम उससे बच नहीं सकोगे। पैगंबर मोहम्मद ने अल्लाह के खिलाफ जाने वाले सभी लोगों को दुनिया का दुश्मन बताया है।

Image

Delhi Bomb Hoax: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सप्ताह भर में तीसरी बार दहशतगर्दों ने डराया

Delhi Bomb Hoax: दिल्ली के कम से कम छह विद्यालयों को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के विद्यालयों को धमकी भरे ई-मेल भेजे जाने की यह तीसरी घटना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह छह बजकर नौ मिनट पर दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में बम की धमकी मिलने के बारे में फोन आया।अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल और साकेत स्थित ज्ञान भारती स्कूल सहित पांच अन्य विद्यालयों को भी उसी प्रेषक से यही ईमेल प्राप्त हुआ।

लिखा ये मैसेज

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्कूल में तलाशी और निरीक्षण के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ये मेल देर रात एक बजकर 47 मिनट पर भेजे गए थे। एक सूत्र के अनुसार ईमेल में लिखा था, ‘‘अल्लाह सजा से बचने की तुम्हारी चालों को देख रहा है लेकिन तुम उससे बच नहीं सकोगे। पैगंबर मोहम्मद ने अल्लाह के खिलाफ जाने वाले सभी लोगों को दुनिया का दुश्मन बताया है। हमें रोकने की तुम्हारी कोशिशों को हम देख रहे हैं लेकिन ये विफल हो जाएंगे।

करीब 30 विद्यालयों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं थीं जिसके बाद कई एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी ली। इससे पहले सोमवार को कम से कम 44 विद्यालयों को इसी तरह की धमकी दी गई थी। तलाश के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article