क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test Pitch Report, Weather: भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 2, 2024, 11:25 AM IST

IND vs ENG 2nd Test Pitch Report, Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium and Visakhapatnam weather forecast Today: मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। अब भारत वापसी का प्रयास करेगा। दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और विशाखापट्ट्नम के मौसम का ताजा हाल।

Image

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच
  • इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे
  • दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा

IND (India) vs ENG (England) 2nd Test Pitch Report and Vizag Weather Forecast Today Match: पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें अब सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए कमर कस चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच में दबाव में होगी क्योंकि सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक अंदाज में हैदराबाद की पिच पर जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी क्योंकि विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ी (केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली) टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

भारत और इंग्लैंड के बीच इससे पहले हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 246 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद जब भारत अपनी पहली पारी खेलने उतरा तो उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 436 रनों का स्कोर खड़ा करके अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी जोरदार जवाब दिया और ओली पोप के 196 रनों के दम पर 420 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के सामने अब 231 रनों का लक्ष्य था लेकिन टॉम हार्टले (7 विकेट) के ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 202 रनों पर समेटकर 28 रन से जीत दर्ज कर ली थी। अब आपको बताते हैं दूसरे टेस्ट मैच में कैसी रहेगी विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट और वहां के मौसम का हाल।

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (IND vs ENG 2nd Test Pitch Report)

IND vs ENG 2nd Test Playing XI: दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, होंगे कई बड़े बदलाव

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इस मैदान पर आज तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। यहां पहला टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच ही 2016 में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने 246 रनों से जीत दर्ज की थी। जबकि इस मैदान का दूसरा टेस्ट मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2019 में खेला गया था जिसमें भारत 203 रनों से जीता था। यहां का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो बल्लेबाजों को पहली पारी में सबसे ज्यादा फायदा मिलता है, दूसरी पारी में स्कोर थोड़ा कम होता है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजों के लिए स्थिति मुश्किल होती जाती है। गेंदबाजों में यहां स्पिनर्स का दबदबा रहा है और यहां के सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पर सभी की नजरें रहेंगी।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम? (Visakhapatnam Weather Forecast)

इस सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में खेला जाना है तो आइए यहां के मौसम (Vizag Weather Report) का हाल भी जान लेते हैं। आंध्र प्रदेश के इस शहर में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और मैच में बारिश बाधा नहीं बनेगी। पहले दो दिन आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर रहेगी लेकिन धूप दिन भर खिली रहेगी। उमस यहां काफी रहने वाली है जिसका सामना गेंदबाजों और फील्डरों को करना होगा। अगर तापमान की बात करें तो अगले 5 दिन यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 सेंटीग्रेड डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और टॉस 9 बजे होगा।

भारत और इंग्लैंड की टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान और रजत पाटीदार।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (प्लेइंग-11 घोषित): बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, ओली पोप, जो रूट, जाक क्राली और बेन डकेट।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article