क्रिकेट

IND vs ENG Visakhapatnam Test Records: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखपट्टनम में टीम इंडिया कैसा है रिकॉर्ड़, यहां देखें

IND vs ENG Head To Head, Visakhapatnam Test Records: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से शुरू होगा। इस मुकाबले में से जान लेते हैं कि विशाखापट्टनम में किसका पलड़ा भारी है।

Image

विशाखापट्टनम में भारत या इंग्लैंड किसका पलड़ा भारी है। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs ENG Head To Head, Visakhapatnam Test Records: पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। मेहमान टीम इंग्लैंड मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब 2 फरवरी से शुरू होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया नई रणनीति के साथ इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि इा मैदान पर किसका पलड़ा भारी है।

सात साल बाद इस मैदान पर आमने-सामनें होंगी टीमें

भारत और इंग्लैंड की टीम विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में करीब सात साल बाद खेलने उतरेगी। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला खेला गया है। दोनों टीमें इससे पहले 17 नवंबर 2016 को खेलने उतरी थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 246 रन से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया अपने जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

कोहली ने खेली थी शतकीय पारी

विशाखापट्टनम में 2016 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चला था। उन्होंने पहली पारी में शतक, जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक जमाए थे। कोहली ने पहली पारी में 267 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 167 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में कोहली ने 109 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाए थे।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article