क्रिकेट

IND vs ENG 2nd Test Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 2, 2024, 11:38 AM IST

India (IND) vs England (ENG) 2nd Test Predicted Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में बड़े बदलाव चोट की वजह से देखने को मिलेंगे। जानिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की दूसरे टेस्ट में प्लेइंग-11?

Image

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट प्लेइंग-11

India (IND) vs England (ENG) 2nd Test Predicted Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में ओली पोप ने अपनी साहसिक 196 रन की पारी की बदौलत मैच का रुख पूरी तरह पलट कर रख दिया और चौथी पारी में बाकी बची कसर टॉम हार्टले ने 7 विकेट चटकाकर पूरी कर दी। मेजबान टीम इंडिया को 231 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए 28 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद में हार के बाद टीम इंडिया को दोहरे झटके भी लगे। विराट कोहली पहले ही टीम से बाहर हैं इसके बाद पहले टेस्ट में सबसे सफल दो बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम में सरफराज खान को पहली बार मौका दिया गया। रजत पाटीदार को पहले ही टीम में शामिल किया गया था। ऐसे में रोहित शर्मा विशाखापट्टनम में एक गैर अनुभवी मिडिल ऑर्डर के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

पाटीदार को मिलेगा डेब्यू का मौका

भारतीय टीम में सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर चल रही है कि रजत पाटीदार और सरफराज खान दोनों में से किसे मौका मिलेगा। बुधवार को प्रेस के सामने आए टीम के बल्लेबाजी कोच ने भी इस बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिए थे। लेकिन पूरी संभावना है कि रजत पाटीदार अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। सरफराज को अपनी बारी की इंतजार अभी करना होगा। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का टेस्ट में फॉर्म पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद प्लेइंग-11 के बारे में निर्णय करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान काम नहीं होगा।

IND vs ENG 2nd Test Pitch Report, Weather: भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

कुलदीप और मुकेश कुमार की होगी एंट्री

कुलदीप यादव रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे और मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार की प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है। पहले टेस्ट में अपनी घर पर सिराज नाकाम रहे थे। ऐसे में मुकेश कुमार की प्लेइंग-11 में जगह बन रही है।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article