देश

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में आज मंत्रिमंडल विस्तार, शिवसेना को मिल सकता है ये 'अहम मंत्रालय'

Maharashtra Cabinet Expansion News: महाराष्ट्र में आज यानी 15 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है गौर हो कि महाराष्ट्र में राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाला है।

Image

महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद विस्तार आज

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 दिसंबर को महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का विस्तार होने की संभावना
  • सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा
  • अजित पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना

Maharashtra Cabinet Expansion Update: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी मंत्रिपरिषद विस्तार में शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी, रविवार यानी 15 दिसंबरब को नागपुर में मंत्रिपरिषद का विस्तार होने की संभावना है, सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा, सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दोनों सहयोगी दलों को वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे, हालांकि शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिया जा सकता है।

महायुति गठबंधन में शामिल अन्य दल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं, इसलिए भाजपा उनकी पार्टी को एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय दे सकती है।

भाजपा मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है

पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जिससे सत्ता के बंटवारे और नवगठित सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जा सके।

कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार देर रात दिल्ली में बीजेपी शीर्षस्थ (मोदी-शाह-नड्डा) नेताओं को हुई बैठक इस बैठक में आज bjp कोटे से शपथ लेनेवाले नेताओं के नाम पर लगी मोहर

सूत्रों के मुताबिक Bjp में इनका मंत्री बनना लगभग तय--

चंद्रशेखर बावनकुले,गिरीश महाजन,चंद्रकांत पाटिल,जय कुमार रावल, पंकजा मुंडे,पंकज भोयर,राधाकृष्ण विखे पाटिल,मंगल प्रभात लोढ़ा, शिवेंद्र राजे भोंसले (छत्रपति शिवाजी के वंशज), मेघना बोर्डिकर।)

शिंदे शिवसेना से

संजय सिरसाठ ,उदय सामंत , शंभुराजे देसाई ,गुलाबराव पाटिल ,भरत गोगवाले, आशीष जयसवाल, प्रताप सरनाईक , योगेश क़दम, प्रकाश आबिट्कर..का मंत्री बनना लगभग तय

अजीत एनसीपी से

छगन भुजबल ,अदिति तटकरे , नरहरि झिरवाल,बाबासाहब पाटिल,हसन मुशरिफ़,दत्ता भरने,अनिल पाटिल

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article