दुनिया

ईरान में बिना हिजाब के कॉन्सर्ट करना महिला यूट्यूबर को पड़ा भारी, गायिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Iran: ईरान में गायिका को बिना हिजाब पहने ऑनलाइन कार्यक्रम करना महंगा पड़ गया है। अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला यूट्यूबर का नाम परस्तू अहमदी बताया जा रहा है, जिन्हें शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया है।

Image

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट करना महिला यूट्यूबर को पड़ा भारी

Photo : Twitter

Parastu Ahmadi: ईरान में गायिका को बिना हिजाब पहने ऑनलाइन कार्यक्रम करना भारी पड़ गया। अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला यूट्यूबर का नाम परस्तू अहमदी बताया जा रहा है, जिन्हें शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, ईरान के अधिकारियों ने यूट्यूब पर हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने वाली एक महिला गायिका को गिरफ्तार कर लिया है। एक वकील ने यह जानकारी दी। ईरानी वकील मिलाद पनाहीपोर ने कहा कि 27 वर्षीय परस्तू अहमदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को न्यायपालिका ने अहमदी के कॉन्सर्ट प्रदर्शन के बारे में मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बिना आस्तीन और कॉलर वाली लंबी काली पोशाक पहनी थी, लेकिन हिजाब नहीं पहना था। कार्यक्रम के दौरान अहमदी के साथ चार पुरुष संगीतकार भी थे।

परस्तू अहमदी ने यूट्यूब जारी किया था वीडियो संदेश

Parastu Ahmadi

Parastu Ahmadi

जानकारी के अनुसार इस कॉन्सर्ट को ईरान में बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था। इसमें सिंगर परस्तू अहमदी और उनके 4 क्रू ने पारंपरिक कारवांसेराई परिसर के मैदान में एक मंच के बाहर परफॉर्म किया था। वहीं कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले परस्तू अहमदी ने यूट्यूब वीडियो पर एक संदेश देते हुए कहा था कि मैं परस्तू हूं, वह लड़की जो चुप नहीं रह सकती और जो अपने देश के लिए गाना बंद करने से इनकार करती है। उन्होंने आगे कहा कि इस काल्पनिक कॉन्सर्ट में मेरी आवाज सुनें और एक स्वतंत्र और सुंदर राष्ट्र का सपना देखें।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article