vrishabha Rashifal Today (Taurus Horoscope Today), आज का वृषभ राशिफल 16 नवंबर 2022: वृषभ (Taurus) – रिश्तों को संभालने में आपने बहुत सारा प्रयास किया है और आने वाला महीना इसी प्रयास के चलते आपके लिए संतोषजनक हालात दर्शा रहा है। आपको अपनों को समझने का और अपनों से जुडने का मौका मिलेगा जिसके चलते आपकी कोशिशें कारगर होती चली जाएँ। प्रेरणा भरा समय है जिसका पूरा फायदा उठा लेना चाहिए।
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को संभाले रखने के लिए और बेहतर करने के लिए अच्छा समय है क्योंकि आपकी कोशिशें भी कारगर हो रही हैं और पैसे की वजह से आपकी प्रेरणा भी जगी हुई है। जब भी आमदनी के साधन बने रहें तो कोई भी इंसान अपनों के लिए बहुत कुछ कर पाता है और इसी वजह से यह समय आपको अपनों से जोड़ने में भी मदद करता चला जा रहा है।
क्या न करें – बार-बार कोई ऐसी स्तिथि न बनने दें जिसमें आपका कोई छुपा हुआ नुकसान हो जाए इसलिए किसी भी तरह के परिवर्तन के बारे में फिलहाल न सोचें और कोई ऐसा रास्ता भी अपनाने की कोशिश न करें जिसमें आपके मन में पहले से कोई असमंजस बैठा हुआ हो।
काम और कारोबार – आप अपनी मेहनत के चलते अपने काम और कारोबार को बेहतर कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी मेहनत की वजह से ही अपनी तकदीर को जगा रहे हैं जिसका अच्छा फल भी आपको मिल रहा है। धन लाभ के रूप में भी यह समय आपकी हर तरह से मदद करता चला जाएगा।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपकी खुशियों का केंद्रबिन्दु बना हुआ है। आप अपने रिश्ते में समर्पित हैं और इसी वजह से आप उस रिश्ते को अपनी जिंदगी में बहुत दूर तक देखना चाह रहे हैं। हो सकता है इस प्रयास में थोड़ा सा विचारों का मतभेद हो पर अगर कोई अविश्वास है तो उसे दूर कर देने की जरूरत है और बाकी चीजें खुद ब खुद संभलती चली जाएंगी।
आज का राशिफल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
