राशिफल

मेष राशिफल, 16 नवंबर 2022: पैसे से जुड़े फैसलों में व्यर्थ का उतार-चढ़ाव न आने दें, रहें सतर्क

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 16, 2022, 09:04 AM IST

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 16 नवंबर 2022: क्या करें – लोगों से फासले बनाते चले जाने से बचना होगा पर साथ ही साथ आपको इस बात पर भी नजर रखनी होगी की आप किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचे रहें ताकि आपके हालात हर रूप से संभले रहें।

Image

आज का मेष राशिफल 16 नवंबर 2022

Mesh Rashifal Today (Aries Horoscope Today), आज का मेष राशिफल 16 नवंबर 2022: मेष (Aries) – हो सकता है रिश्तों को लेकर आपका मन कुछ परेशान रहे और तकरार की स्तिथि बनी रहे, पर लोगों से आपको बहुत मधुरता से पेश आना होगा और किसी भी रिश्तों से जुड़ी बिगड़ती हुई स्तिथि को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी। यह इसलिए भी जरूरी होगा क्योंकि हर छोटी बात तकरार में परिवर्तित हो सकती है।

क्या करें – लोगों से फासले बनाते चले जाने से बचना होगा पर साथ ही साथ आपको इस बात पर भी नजर रखनी होगी की आप किसी भी तरह का खतरा मोल लेने से बचे रहें ताकि आपके हालात हर रूप से संभले रहें।

क्या न करें – अपने पैसे से जुड़े फैसलों में व्यर्थ का उतार-चढ़ाव न आने दें, बल्कि इतना ज्यादा सतर्क होकर चलें की आपका पैसा कहीं फँसता न चला जाए। यह समय ही ऐसा है जिसमें अपने पैसे को बचाने की भी और संभालने की भी कोशिश करनी पड़ेगी ताकि आपकी ओर से कोई कमी न रहे।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि इसलिए ठीक है क्योंकि उससे लगातार लाभ बना हुआ है पर सबकुछ अच्छा होते हुए भी बहुत सारा उतार-चढ़ाव है जिसे ध्यानपूर्वक समझने की जरूरत है। आप मेहनत करने की बजाए सिर्फ पैसा कमाने का सोच रहे हैं और पैसा कमाना अच्छी बात है पर उसमें अगर आप मेहनत भी जोड़ दें तो हालात को बेहतर किया जा सकता है।

रुकावटें और चुनौतियाँ – कई तरह की रुकावटें हैं जिसके चलते विचारों का मतभेद हो सकता है, इस वजह से घर परिवार में अपने जीवनसाथी के साथ आपको बहुत सारा धैर्य बरतना होगा पर जरूरत यह पड़ेगी की आप जिंदगी की प्राथमिकताओं को समझें और रिश्तों को हर रूप से संभाले रखें और उसमें कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता भी शामिल है।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article