राशिफल

वृश्चिक राशिफल, 16 नवंबर 2022: कामकाज को नई दिशा मिलेगी, मेहनत का फल प्राप्त होगा

  • Authored by: दीपक कपूरEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 09:01 AM IST

Vrischika Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 16 नवंबर 2022: आज आप कुछ ऐसा सीखेंगे जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

Image

Aaj Ka Vrischika Rashifal: आज का वृश्चिक राशिफल

Vrischika Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चिक राशिफल 16 नवंबर 2022: काम और कारोबार में आपकी लगन बढ़ रही है जो आपकी जिंदगी को और आपके कामकाज को नई दिशा दे सकती है। आपकी मेहनत का फल अब नजर आना शुरू हो रहा है।

क्या करें – कुछ नया सीखकर कुछ नया करने का मौका आपको मिल रहा है जिसके चलते लोगों की नज़रों में आपकी साख बढ़े और लोग आपकी तारीफ कर पाएं।

क्या न करें – लोगों के लिए कुछ अच्छा सोचना अच्छी बात है, पर लोगों से उलझते चले जाना ठीक नहीं है इसलिए कोई ऐसे हालात ही न बनने दें जिसके चलते आप लोगों की ज्यादा आलोचना कर रहे हों और लोगों से बात बिगड़ती चली जा रही हो।

मेहनत – मेहनत तो करनी ही पड़ेगी और आप मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं। उसका एक बड़ा कारण यह है की हालात भी आपकी मदद कर रहे हैं की आप अपने समर्पण को इस रूप से दिखा सकें की लोग आपकी अच्छाई के कायल हो जाएँ।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि में इजाफा हो रहा है और काम से लगातार लाभ बना हुआ है। आप मुश्किल भरे दौर को पीछे छोड़ आए हैं और अब आने वाले एक महीने में हालात आपके लिए अनुकूल बनते चले जा रहे हैं।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article