राशिफल

कर्क राशिफल, 16 नवंबर 2022: रिश्तों को संभालने की है जरूरत, नहीं तो हो सकता है नुकसान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 16, 2022, 09:03 AM IST

Kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 16 नवंबर 2022: क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं और तकदीर ने अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है ताकि लोगों की अच्छाई भी आपके लिए बनी रहे और आपका भरोसा भी जगा रहे। जिंदगी में यही चीजें काम करती हैं।

Image

आज का कर्क राशिफल 16 नवंबर 2022

Kark Rashifal Today (Cancer Horoscope Today), आज का कर्क राशिफल 16 नवंबर 2022: कर्क (Cancer) – रिश्तों को संभालने के लिए आपने बहुत सारा प्रयास किया है और अभी का समय इसलिए अच्छा है क्योंकि आप अपनी बात कह रहे हैं और लोगों का दिल जीतने की भी कोशिश कर रहे हैं।

क्या करें – हालात हर तरह से मददगार हैं और तकदीर ने अपनी सकारात्मक भूमिका निभाई है ताकि लोगों की अच्छाई भी आपके लिए बनी रहे और आपका भरोसा भी जगा रहे। जिंदगी में यही चीजें काम करती हैं।

क्या न करें – काम और कारोबार से जो भी लाभ मिल रहा है उसे कमी की नजर से न देखें क्योंकि लाभ भी पर्याप्त है और कामकाज की स्तिथि भी ठीक ठाक है, यह ओर बात है की आप अभी भी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। आपका भरोसा जगा हुआ है और उस बढ़ते हुए भरोसे की वजह से भी आप बहुत सारी चीजों को संभाल सकते हैं ताकि कोई कमी न रहे।

रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को संभालना आसान हो रहा है क्योंकि आपकी सूझबूझ भी नजर आ रही है और लोगों का समर्थन भी नजर आ रहा है। इस चीज का अच्छा असर यह होगा की अगर घर परिवार में कोई अविश्वास रहा है तो उसे भी दूर करने में मदद मिलती चली जाएगी।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता इसलिए प्रबल हो रहा है क्योंकि आपने उस प्रयास को अपनी ओर से बनाए रखा है। अच्छी बात यह भी है की आपको अपनों का समर्थन मिलता चला जाए और किसी दोस्ती को प्यार मोहब्बत के रिश्ते में परिवर्तित करने का भी मौका मिलता चला जाए।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article