शहर

UP Nagar Nikay Voter List में गड़बड़ी सुधारने की PIL खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने बताई वजह

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश नगर निकायों की मतदाता सूची में मकान नंबरों की गड़बड़ी सुधारने की मांग वाली PIL को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत मतदाताओं को संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

Image

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट में सुधार वाली PIL खारिज की

Supreme Court ने उत्तर प्रदेश की नगर निकायों की मतदाता सूची (Voter List) में मकान नंबरों की विसंगतियों को ठीक करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मकानों के नंबर बदल गए हैं, लेकिन मतदाता सूची में उन्हें ठीक नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की थी कि नगर निकायों की मतदाता सूची को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची के अनुरूप किया जाए।

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सुनवाई के दौरान कहा कि मतदाता सूची में किसी एंट्री को ठीक कराने का अधिकार व्यक्तिगत मतदाता का है। इसे आमतौर पर जनहित याचिका के जरिए सामूहिक रूप से नहीं उठाया जा सकता।

सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने कहा, 'आप इस याचिका को जनहित याचिका के रूप में दाखिल कर रहे हैं। मतदाता सूची में सुधार कराने का अधिकार व्यक्तिगत है। नगर निकायों की मतदाता सूची के लिए भी अपने नियम होंगे। संबंधित व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी के पास जाना चाहिए।'

कोर्ट ने कहा कि अगर इस तरह की समस्या पूरे राज्य में सामूहिक रूप से सामने आती है, तो उसे व्यापक स्तर पर उठाया जा सकता है। लेकिन व्यक्तिगत मतदाताओं को अपनी मतदाता सूची में सुधार के लिए संबंधित चुनाव अधिकारियों से संपर्क करना होगा। कोर्ट ने साफ किया कि ऐसे मतदाता व्यक्तिगत रूप से अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article