राशिफल

तुला राशिफल, 16 नवंबर 2022: आज किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है

  • Authored by: दीपक कपूरEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 09:00 AM IST

Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 16 नवंबर 2022: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आपको सतर्क रहने होगा।

Image

Aaj Ka Tula Rashifal: आज का तुला राशिफल

Tula Rashifal Today (Libra Horoscope Today), आज का तुला राशिफल 16 नवंबर 2022: तुला (Libra) – आर्थिक स्तिथि बेहतर हो रही है पर उसे बनाए रखने के लिए आपको बहुत सारा प्रयास करना पड़ेगा। आमदनी बचत में बदलने का मौका मिल रहा है पर बचत को संभाले रखना कठिन होता चला जा रहा है।

क्या करें – पैसे के लेनदेन से जुड़े कई तरह के दबाव हो सकते हैं और इस प्रयास में आपकी कोशिशें भी मध्यम हुई पड़ी हैं, इसलिए बहुत सारी चीजों पर नजर रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही के चलते नुकसान से बचा जा सके।

क्या न करें – न तो अपने पैसे को कहीं फँसाते चले जाएँ और ना ही रिश्तों को बिगाड़ते चले जाएँ। यह समय कई तरह की मुश्किलें दिखा रहा है जो बार-बार उभरती चली जा रही हैं इसलिए आपको अपनी ओर से कोई ऐसी गलती नहीं करनी है जो किसी तकरार का या किसी झगड़े का कारण बने।

रिश्तेनाते – घर परिवार की खुशियाँ बनी पड़ी हैं पर जीवनसाथी के साथ मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। आपको अपने अंदर भी भरोसा बनाए रखना होगा और लोगों पर भी भरोसा बनाने की भी कोशिश करनी होगी ताकि किसी भी तरह के तकरार से बचा जा सके।

खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चे बने हुए हो सकते हैं जिसका कुछ न कुछ असर आपकी बचत पर पड़े पर अच्छी बात यह है की तकदीर आपके पैसे से जुड़े साधनों को बेहतर करती हुई नजर आ रही है और इसी का अच्छा फल यह होगा की आप अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं, पर अपनी बचत को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाने से बचना होगा।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article