राशिफल

मीन राशिफल, 16 नवंबर 2022: जीवनसाथी के साथ बनाए रखें तालमेल, लानी होगी अपने अंदर विनम्रता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 16, 2022, 08:55 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 16 नवंबर 2022: अपने जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि यह विचारों के मेतभेद भरा समय है। अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी।

Image

Pisces Horosocpe

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 16 नवंबर 2022: रिश्तों को संभाले रखने में कई सारी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती हैं। घर परिवार में बहुत सतर्क रहना होगा और अपने जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि यह विचारों के मेतभेद भरा समय है जो रोजमर्रा की परेशानियों को भी बढ़ा सकता है।

क्या करें – अपने अंदर बहुत सारी विनम्रता लानी होगी तभी जाकर आप हालात को पूरी तरह से संभाल पाएंगे। आपके विचार बहुत सख्त भी हो रहे हैं और आप लोगों पर कई तरह का दबाव भी बनाते चले जा रहे हैं जिससे बचने की जरूरत है।

क्या न करें – सिर्फ अपनी समृद्धि को आधार बनाकर जिंदगी के फैसले न करें और इसलिए ऐसा न सोचें की आपका पैसा सबकुछ संभाल सकता है क्योंकि ऐसा होता नहीं है। लोगों का दिल जीतने के लिए आपको अपने अंदर कई तरह के परिवर्तन लाने होंगे और सबसे बड़ी बात यह है की विनम्रता तो अपनानी ही पड़ेगी।

धन दौलत – आर्थिक स्तिथि ठीक है क्योंकि आमदनी बनी हुई है। यह ओर बात है की उसी अनुपात में आपकी बचत नहीं बन पा रही और आप अपनी बचत से खुश भी नहीं है। हो सकता है इसके पीछे किसी न किसी तरह का बढ़ा हुआ खर्च या नुकसान भी शामिल हो।

रिश्तेनाते – घर परिवार के रिश्तों को संभालने के लिए आपको हर तरह का प्रयत्न करना होगा और आपकी कोशिशें कामयाब भी जरूर होंगी। उन लोगों को नाराज करते चले जाने से बचना होगा जिनकी वजह से आपको जिंदगी में तरक्की मिल सकती है।

आज का राशिफल

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article